Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

सुमेरपुर में मजदूर दिवस पर समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा का भावपूर्ण सम्मान

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सुमेरपुर में एक अत्यंत भावनात्मक और आत्मीय क्षण देखने को मिला, जब मारवाड़ निर्माण मजदूर संगठन, सुमेरपुर द्वारा प्रख्यात समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

हाल ही में यूनाइटेड अमेरिका यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले मेवाड़ा के सम्मान में यह आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिक वर्ग का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार रजक के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रमिक भाइयों ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मेवाड़ा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर सचिव श्रवण बेड़ा, सांस्कृतिक मंत्री हरिराम पावटा, दूदराम, पूराराम डिग्गार, अशोक बलवना, भंवर सिंह बाड़मेर, निम्बाराम बाड़मेर सहित अनेक गणमान्य श्रमिक साथी मौजूद रहे।

इस सम्मान समारोह की विशेष बात यह रही कि यह सम्मान उन मेहनतकश श्रमिकों द्वारा किया गया, जिनका जीवन संघर्ष और परिश्रम से भरा होता है। ऐसे सरल, निष्कपट और सच्चे हृदय से मिला सम्मान समाजसेवा के प्रति समर्पण की सबसे बड़ी पहचान माना जाता है।

इस अवसर पर पंकज राज मेवाड़ा ने भावुक होकर कहा कि “मजदूर वर्ग का यह प्रेम और सम्मान मेरे लिए किसी भी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है। हाल ही में प्राप्त मानद डॉक्टरेट से भी बढ़कर यह सम्मान मेरे दिल के बहुत करीब है। यह अपनापन मुझे और अधिक समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है।”

उन्होंने सभी श्रमिक साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!