800 बच्चों ने एक साथ ली शपथ… हाउस कैप्टनों को सौंपा नेतृत्व का जिम्मा, 10 हजार सीड बॉल का लक्ष्य
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

मयूर इंटरनेशनल स्कूल में लायंस क्लब सुमेरपुर का आयोजन | 3 हजार सीड बॉल तैयार कर क्लब को सौंपी
शिवगंज। मयूर इंटरनेशनल स्कूल में लायंस क्लब सुमेरपुर की ओर से हाउस कैप्टन शपथ समारोह एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के सभी हाउस कैप्टनों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस दौरान करीब 800 विद्यार्थियों ने अनुशासन, सौहार्द, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
हाउस कैप्टनों को दिया नेतृत्व का मंत्र
समारोह में हाउस कैप्टनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कैप्टन बनना केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। पूरे वर्ष सभी विद्यार्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, अनुशासन, टीम भावना और आगे बढ़ने की लगन के साथ कार्य करते हुए अपने पद का सदुपयोग करें।
हाउस कैप्टनों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं अनुशासन का पालन करते हुए दूसरे विद्यार्थियों के लिए उदाहरण बनें तथा विद्यालय में सकारात्मक नेतृत्व की भावना विकसित करें। विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि अच्छा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि व्यवहार, ईमानदारी और जिम्मेदारी से पहचाना जाता है।
800 बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
समारोह में लायंस क्लब सुमेरपुर की ओर से सचिव Bhupendra goyal ne सीड बॉल अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। सीड बॉल के माध्यम से फॉरेस्ट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने तथा प्राकृतिक रूप से पौधों के विकास को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 800 विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। लायंस क्लब सुमेरपुर ने इस अभियान के तहत 10,000 सीड बॉल तैयार कर फॉरेस्ट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डालने का लक्ष्य रखा है।
भविष्य में छायादार पेड़ बनेंगे, पशु-पक्षियों को मिलेगी छांव
लायंस क्लब सुमेरपुर की ओर से तैयार की जा रही सीड बॉल को ऐसे फॉरेस्ट एरिया एवं प्राकृतिक क्षेत्रों में डाला जाएगा, जहां बारिश के बाद इनके माध्यम से पौधों का प्राकृतिक रूप से अंकुरण हो सके। इन पौधों के भविष्य में बड़े एवं छायादार पेड़ों में विकसित होने की उम्मीद है।
इन पेड़ों से आने वाले वर्षों में जंगलों में हरियाली बढ़ने के साथ-साथ पशु-पक्षियों को आश्रय और छाया मिलेगी। गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं वन्यजीवों के लिए ये पेड़ प्राकृतिक विश्राम स्थल का काम करेंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे उगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर एवं हरा-भरा प्राकृतिक वातावरण तैयार करना है।
विद्यालय ने खुद तैयार कीं 3 हजार सीड बॉल
लायंस क्लब सुमेरपुर के सचिव भूपेंद्र गोयल ने बताया कि पूर्व में विद्यालय के डायरेक्टर रतन सिंह देवड़ा के साथ हुई चर्चा के अनुसार मयूर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विद्यालय द्वारा अब तक 3,000 सीड बॉल तैयार कर लायंस क्लब सुमेरपुर को भेंट की गई हैं। इन सीड बॉल को शीघ्र ही फॉरेस्ट क्षेत्रों में उपयुक्त स्थानों पर डाला जाएगा। बारिश के मौसम में इनके माध्यम से प्राकृतिक रूप से पौधों के अंकुरण को बढ़ावा देने और भविष्य में घने एवं छायादार वृक्ष तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
बच्चों को जोड़ा प्रकृति से, क्लब ने जताया आभार
लायंस क्लब सुमेरपुर के सचिव भूपेंद्र गोयल ने मयूर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रतन सिंह देवड़ा, विष्णु sirएवं समस्त शिक्षण स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय ने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि 10 हजार सीड बॉल का लक्ष्य केवल एक संख्या नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली, छायादार वृक्षों और पशु-पक्षियों के सुरक्षित प्राकृतिक आवास का संकल्प है। बच्चों की भागीदारी से यह अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा।
कार्यक्रम में लायंस क्लब सुमेरपुर के उपाध्यक्ष लायन मितेश गोयल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, हाउस कैप्टन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
