अमरापूरी सेवा मंडल में मालवीय कार्यवाहक अध्यक्ष बने
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर 9 अगस्त,शहर की जवाई नदी किनारे स्थित अमरापुरी सेवा मंडल सुमेरपुर की बैठक रविवार को संस्था संस्थापक प्रमुख वयोवृद्ध गणेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसने वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल सहित कार्यकारिणी को सर्व सम्मति से भंग कर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में किरण मालवीय और कोषाध्यक्ष सूरज विश्वकर्मा को दायित्व दिया है।
अमरापुरी सेवा मंडल मोक्षधाम सुमेरपुर की रविवार को आयोजित बैठक में संस्था कार्यकारिणी के चुनाव संबंधित विषय पर चर्चा कर उपस्थित जनों द्वारा यह अनुभव किया गया कि अधिकांश सदस्यों के बैठक में नहीं आए। जिस पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव लेकर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर आगामी दिवस की तिथि संस्था संस्थापक प्रमुख विश्वकर्मा द्वारा निर्धारित करने के बाद गठन करने पर सहमति जताई गई। संस्था की गतिविधियों को तबतक सुचारू रखने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष किरण मालवीय और कोषाध्यक्ष सूरज विश्वकर्मा को मनोनयन कर उनका माल्यार्पण कर अभिन्नदन किया गया । बैठक में संस्था के पास खुली पड़ी करीबन तीन से चार बीघा जमीन को शमशान घाट अथवा छत्तीस कौम के लिए उपलब्ध निशुल्क करवाने के लिए संबधित पक्षकारों से संपर्क करने, संस्था की जमीन पर किसी व्यक्ति विशेष अथवा समाज विशेष की मृत्यु उपरांत समाधि बनाएं जाने के मामले में कड़ा एतराज जता कर उस पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव लेने, व्यापार संघ सुमेरपुर द्वारा संस्था को सुपुर्द इलैक्ट्रिक डेड बॉडी फ्रिज के रखरखाव इत्यादि आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा कर संस्था के दो सदस्यों को दायित्व देने, दानदाता जीतू पुत्र छगन लुहार द्वारा हर माह संस्था को तीन हजार के सहयोग देने पर उनका आभार जताने, संस्था कार्यकारिणी में नए सदस्य विकास अग्रवाल को सहमति देने सहित अन्य रचनात्मक कार्य प्रस्तावों को पारित किया गया। बैठक में संस्था कार्यकारिणी सदस्य लालचंद चंदेल, नेमीचंद बांठिया, प्रकाश अग्रवाल,सतपाल मेहरा, भीखाराम माली, महेश गुप्ता, बाबूसिंह राजपुरोहित, आनंदसिंह, किरण मालवीय, सूरज विश्वकर्मा, विकास अग्रवाल, खुशाल सुथार, प्रकाश हरिजन आदि मौजूद रहे।

