Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
क्राइमराजस्थानलोकल न्यूज़

पाली जिलेमे सुमेरपुर शहर की संजय नगर कॉलोनी में नकली घी का कारखाना पकड़ा

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

पाली जिले के संजय नगर सुमेरपुर में नकली घी के कारोबार की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री का पर्दा फाश किया है ये गिरोह नामी कंपनियों के नाम से पैकेट बनाकर बाजार में बेचने थे इस गिरोह के कारखाने से जो सुमेरपुर शहर के संजय नगर कॉलोनी में लगा हुआ है वहां से भारी मात्रा में नकली घी पैकिंग सामग्री और मशीनरी बरामद की गई है यह अमूल सरस बनास कृष्णा नोवा सहित कई नामी कंपनियों के पैकेट बनाकर बाजार में बेचने थे इसमें पॉम ऑयल और केमिकल मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था पुलिस कार्रवाई के दौरान नकली घी के कारोबार से जुड़े रूप सिंह जाकोड़ा का नाम सामने आया है और यह भी जानकारी मिली है कि यह आरोपी अन्य स्थान पर भी मिलावटी घी का कारोबार संचालित करता है मौके पर नकली घी की पैकिंग करते हुए पर्वत सिंह विशाल सुथार सहित एक अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है ईधर सरस विभाग द्वारा ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर डुप्लीकेट पैकेट बनाने के संबंध में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है यह पूरी कार्रवाई सुमेरपुर जाने के सीओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया हैज्ञात रहे कि इस गिरोह को पुलिस द्वारा कई बार पकड़ा गया है परंतु उनका व्यवसाय डुप्लीकेट घी बनाने का लगातार जारी है विवाह के सीजन में यह गिरोह सक्रिय हो जाता है और हजारों लीटर नकली घी शादियों में सप्लाई किया जाता है और हम उसे शादियों में बनाई हुई मिठाइयां आदि को बड़े आनंद के साथ खाते हैं, यह गिरोह मात्र अपने स्वार्थ के कारण हजारों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं इसलिए कई बार विवाह आदि मे कम से कम मिठाई का उपयोग करने हेतु निवेदन किया जाता है सुमेरपुर थाना प्रभारी सुमेर सिंह मय जाब्ता रहे मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!