Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
राजस्थान

अंतरराष्ट्रीय पौधा-रस्म प्रेरक द्वारा परिंडा भरो द्वितीय चरण का शुभारंभ

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

राहुल कुमार देवासी ने पेड़ों पर परींडे बांध कर सहभागिता निभाई

शिवगंज तहसील रोड पर स्थित नीम के पेड़ों पर एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा परिडे भरो कार्यक्रम के द्वितीय चरण शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल पौधा-रस्म प्रेरक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने परिंडा पेड़ों पर बांध कर पानी भर कर 251 परिंडे वितरण का संकल्प लिया। मिशन के सहयोगी राहुल कुमार देवासी ने पेड़ पर चढ़कर परिंडे बांधने में सहभागिता निभाई। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने बताया कि प्रथम चरण में 321 परिंडे शिवगंज,सुमेरपुर,सिरोही, बाली,उपखंड के गांवों में वितरण कर उन्हें भरने के लिए प्रेरित किया गया। कुमावत ने अपील की वैश्विक तापमान बढ़ रहा है गर्मी में पक्षिओं को अपनी यात्रा के दौरान पानी के अभाव में मौत हो जाती है इसलिए अपनी छतों पर पानी के चकोरे परिडै भर कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाए।सभी भामाशाहों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप आभार व्यक्त किया,हम तो निर्मित मात्र है।
इस मुहिम में पन्नालाल वेराजेतपुरा,राजेश कुमार मालवीया,पुरण कुमावत,अशोक राणा सिरोही,उप वन संरक्षक सेवानिवृत्त प्रकाश चंद्र कुमावत जयपुर,लक्ष्मण कुमार,सीए चेतन अरोड़ा,नरेंद्र मीणा,डॉ सुरेश कुमार,प्रकाश कुमार गोल, राहुल कुमार देवासी की सहभागिता रहेगी।वहीं दूसरीओर प्रोजेक्ट वाइल्डलाइफ वाटर बैंक गणेश नाड़ी वेराजेतपुरा में सीमा कुमारी ने वन्यजीवों के लिए पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!