Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

चेनदास वैष्णव सुमेरपुर पहली बार बने श्री रांकावत संस्था गोड़वाड़ के अध्यक्ष, समाज में जश्न का माहौल

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

साण्डेराव। श्री रांकावत जाति समाज संस्था गोड़वाड़ (बिरामी चोकी) के बहुप्रतीक्षित चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस कड़े मुकाबले में सुमेरपुर के चेन दास वैष्णव ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर पहली बार संस्था के अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर समाज बंधुओं ने आतिशबाजी कर और फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया।लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनावमुख्य चुनाव अधिकारी संपत राज तखतगढ़ व शंकरलाल सिरोही के साथ सह-चुनाव अधिकारी जयवर्धन, गिरधारीलाल, लक्ष्मण दास और मोतीलाल की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव में कुल 540 वोट पड़े, जिसमें चार प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया।चुनावी परिणाम एक नजर में:चेन दास वैष्णव (सुमेरपुर): 268 वोट (विजयी)राजेन्द्र कुमार: 202 वोटकल्याणदास: 46 वोटविजयराज: 16 वोटसबसे अधिक मत प्राप्त करने पर चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से चेन दास वैष्णव को अध्यक्ष घोषित किया।भामाशाहों और वरिष्ठों की गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम को सफल बनाने में भामाशाह जगदीश कुमार (मोई वाडा), विक्रम कुमार (राजकोट), राजेश कुमार (महेसाना) और श्यामसुंदर (सुमेरपुर) का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश कुमार राजकोट, संयोजक रामदास बिरामी, संभाग अध्यक्ष भेरु दास, कोषाध्यक्ष मदनलाल बिजोवा सहित फुआ राम, कुका राम, अशोक कुमार, भवर दास, रमेश कुमार, गोविंद राम, प्रवीण कुमार, हुकमदास, भंवरलाल और मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सहित सैकड़ों समाज बंधु मौजूद रहे।नवनियुक्त अध्यक्ष का संकल्पनवनिर्वाचित अध्यक्ष चेन दास वैष्णव ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। अंत में सभी भामाशाहों और नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!