Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

राजकीय कन्या महाविद्यालय ,बडागुडा में प्रवेश तिथि बढ़कर अब 22 मई 

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

कन्या महाविद्यालय,बडागुडा, सोजत में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिये आयुक्तालय आदेशानुसार प्रवेश तिथि बढ़कर 22 मई 2026 हो गयी हैं! नोडल प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र नवल ने बताया कि जो छात्रायें प्रवेश फॉर्म नहीं भर पाई हैं उनके लिये यह अच्छा अवसर हैं!कॉलेज प्रभारी मोहम्मद इरफान व डॉ.भाग्वेंन्द्र प्रकाश ने बताया कि जो भी छात्रायें कॉलेज में प्रवेश की इच्छुक है वे अतिशीघ्र निर्धारित प्रवेश की अंतिम तिथि से पूर्व प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करें! प्रवेश प्रभारी सहायक आचार्य गौतम कुमावत के अनुसार आवश्यक दस्तावेज के रूप में दसवीं व बारहवीं की अंकतालिका,जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,छात्रा की बैंक पासबुक की कॉपी, आधार/ जनाधार कार्ड ,टी.सी., चरित्र प्रमाण पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र आवश्यक है ! सहायक आचार्य डॉ. राम प्रकाश भारी ने बताया कि नवीन प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राएं एडमिशन सम्बंधित अधिकतम जानकारी कन्या महाविद्यालय, बडा गुडा कार्यालय आकर प्राप्त कर सकती हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!