Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में सुमेरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

नारायण डाबी सुमेरपूर की रिपोर्ट 

सुमेरपुर, 30 मई। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार शाम को सुमेरपुर के जालौर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।

प्रदर्शन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश राकेशा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान बेनीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है और पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर नाराजगी है।

प्रदर्शन के दौरान “हनुमान तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “हनुमान बेनीवाल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ऐसे बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

इस अवसर पर ZRUCC सदस्य विनोद पारख, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजपुरोहित, दीपक भाटी, गणेश भाटी, प्रवीण देवड़ा, सुरेश राजपुरोहित, महेंद्र माली, दिनेश सिंह राजपुरोहित, दिनेश मीणा, दिलीप सोलंकी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, भरत मेवाड़ा, मनोहर देवड़ा, छगन सेन राहुल देवड़ा, विनोद सांवरिया, भंवर कुमावत, इंद्र सिंह राव, मनोहर सिंह बाबू भाई सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!