Uncategorized

खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई आयोजित

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 29 जून को नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

यह बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया और नगर अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें कांग्रेस के प्रति निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। नगर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विक्रमादित्य सिंह राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा प्रभारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के सिपाही के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जनता की हर समस्या को उजागर करने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन कर सके।

नगर अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा ने नवगठित कार्यकारिणी को खुडाला फालना के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। मेवाड़ा ने यह भी बताया कि 29 जून को फालना नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा, जिसके लिए आज से ही तैयारियों में जुटने की आवश्यकता है।

इस बैठक में प्रवीण सिंह चौहान, मोहन मेघवाल, हेमाराम चौधरी, दिलीप सिंह भाटी, जुगल दाधीच, सलीम कुरैशी, सुभाष गहलोत, नीता शर्मा, पोकरराम माली, सुरेश दमामी, बाबूलाल मालवीय, मुकेश चंदेल, रमेश राणा, भरत पारंगी, इरफान खान, अर्जुन कुमार, दिलीप चौधरी, मो आसिफ, रणजीत कंडारा, मयंक चौहान और कालूराम सेन सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!