Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

तपती धूप में परिंदों के लिए उम्मीद की बूंद बने गांववासी

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

गांव गांव में पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत पशु पक्षियों की सेवा के लिए बना रहे पक्षी मित्र

सुमेरपुर उपखंड के ग्राम धनापुरा की महादेव गली में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिंडे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ पक्षी मित्र धनापुरा निवासी भुराराम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की प्रेरणा लेंकर गांववासियों को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 21 परिंडों का वितरण किया गया तथा आगामी दिनों में 51 परिंडे लगाने का संकल्प भी लिया गया।पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि “तपती धूप में परिंदों के लिए गांववासी उम्मीद की बूंद बनकर सेवा के हाथ बढ़ा रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराना सबसे बड़ा सेवा कार्य है।”कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पक्षियों की सेवा को मानवता एवं जीवदया से जोड़ते हुए अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया गया इस अवसर पर नरेश कुमार,निर्मल कुमार, उषा देवी, सुशीला देवी, बसंती देवी, मीरा देवी, विमला देवी, धनी देवी, रिंकू देवी, मिताश कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!