सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान की जनरल बैठक आज बिसलपुर आशापुरा माताजी मंदिर धर्मशाला मे हुई सम्पन्न
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान की जनरल बैठक आज बिसलपुर आशापुरा माताजी मंदिर धर्मशाला मे सम्पन्न हुई
संस्थान के सचिव भवर देवड़ा ने बताया की रेल विकास सेवा संस्थान की बैठक अध्यक्ष पोपट लाल जैन के सान्निध्य मे आशापुरा माताजी मंदिर बिसलपुर धर्मशाला मे सम्पन्न हुई जिसमे वर्तमान कार्यकारिणी के दौ वर्ष पूर्ण होने पर के कारण चुनाव के लिए सर्व सहमति से चुनाव आगामी 2 अगस्त क़ो सुमेरपुर मे करवाने का निर्णय लिया जिसमे चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयंती लाल माली क़ो नियुक्त किया गया गया इसी के साथ संस्थान के कोषाध्यक्ष राजेश जोशी ने सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए राजस्थान रोडवेज क़ी बसों के लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पाली, जालौर एवं सिरोही आगार के प्रबंधको ज्ञापन देकर पूर्व क़ी भाती रोडवेज बसों का संचालन आहोर, जालौर होते हुए आसोतरा धाम,जसोल भटियानी जी के साथ नाकोड़ा धाम तक शुरू करवाने के प्रस्ताव की मांग रखी ।वही सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन पर राजयसभा सांसद कोटे से स्टेशन परिसर के पास रोडवेज बस स्टेण्ड निर्माण की मांग रखी वही स्टेशन से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बसों के संचालन के लिए स्थानीय विधायक केबिनेट मंत्री से ज्ञापन देने पर सहमति हुई सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन के पार्किंग समस्या क़ो लेकर महाप्रबंधक क़ो ज्ञापन देकर यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग एवं स्टेशन एरिया क़ो चिह्नत करने मांग करेंगे स्टेशन के मुख्य प्रथम मार्ग क़ो यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू करवाने एवं अमृत भारत योजना मे निर्माणाधीन कार्य धीमी गति होने से दौ वर्षो से यात्रियों के लिए लिफ्ट सुविधा नहीं होने के कारण रेलवे के प्रति रोष व्याप्त किया,मुख्य ट्रेनो के ठहराव गरीब रथ, अजमेर मैसूर, tpj हमसफ़र, जन्मभूमि एक्सप्रेस के ठहराव के लिए पाली सासंद क़ो ज्ञापन देने की मांग की इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष रमेश राखेचा,झुमर मल गर्ग,कोषाध्यक्ष राजेश जोशी, सलाहकार कैलाश सेन,प्रकाश अग्रवाल, फौजमल गेहलोत, बिसलपुर,मिठालाल रांका, विक्रमसिंह चौहान बिसलपुर,जोधराज देवड़ा,रमेश जैन, लक्ष्मी नारायण मालवीय, गजराज जैन,चम्पालाल देवड़ा, प्रकाश भीनमाला,प्रेमचंद बरूत,मंगल सेन,दिलीप जैन आदि कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे


