23वर्षीय मुमुक्षु दिया कुमारी के संयम समर्पण पथ पर अग्रसर होने पर श्रीपाल नगर जैन संघ के सदस्य ने गाजे बाजे के साथ किया स्वागत
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

श्रीपाल नगर में शिवगंज निवासी छगनलाल धुलाजी की सुपोत्री 23 वर्षीय मुमुक्षु दिया कुमारी के संयम समर्पण पथ पर अग्रसर होने पर श्रीपाल नगर जैन संघ के सदस्य ने गाजे बाजे के साथ
स्वागत किया ।श्रीपाल नगर में दीक्षार्थि के भुआ भूरोसा पारसमल जैन के घर पर भी महिला पुरुष ने माला पहना कर स्वागत किया। कुमारी ने बीकॉम तक शिक्षा लेने के बाद 2018 में मुंबई में विरार में चातुर्मास के दौरान साध्वी जय श्री महाराज साहब के समर्पण में आने के बाद संयम पथ पर जाने और मोह माया त्यागने का विचार आया उन्होंने कहा की आत्मा की शुद्धि के लिए सांसारिक मोह माया त्याग कर आत्मज्ञान परोपकार के लिए संयम पद पर चलने का कठोर निर्णय लिया ।इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी पद पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया । पारसमल जैन परिवार के विकास, शीतल रहे प्रेरिका रतन बहन, ललिता बहन ,सुरेश ओसवाल ने ऐतिहासिक अनुभव बताते हुए परिवार के लिए गर्व का अनुभव बताया । इस अवसर पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष कुंदन अग्रवाल, ललित मेहता, अनिल शाह आदि उपस्थित रहे।

