Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

अणगौर में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, प्रशासन के आश्वासन पर हुआ समाप्त

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र की पंचायत गलथनी के ग्राम अणगौर में शनिवार को अवैध खनन के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया।

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में उपखंड अधिकारी व खनन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे आक्रोश बढ़ा।

सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार व सुमेरपुर सिटी थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और लंबी वार्ता के बाद ग्रामीणों को समझाइश दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों की आवाजाही से मकानों में दरारें आ रही हैं तथा रात्रि में अवैध बजरी खनन भी जारी है।

प्रशासन ने मांगों पर सहमति जताते हुए भारी वाहनों पर रोक और निगरानी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि वादाखिलाफी पर आंदोलन फिर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!