Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से दंपति ने लिया पशु पक्षियो की सेवा का संकल्प,ममता-डॉ.सुरेश कुमार 

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से दंपति ने लिया पशु पक्षियो की सेवा का संकल्प,ममता-डॉ.सुरेश कुमार 

सुमेरपुर 8 मार्च,उपखंड संजय नगर में ढुंढ उत्सव पर एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा विलुप्त गौरेया संरक्षण के लिए परींडा व गौरेया हाउस वितरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से दंपति ममता -डॉ.सुरेश कुमार ने अपने पुत्र गीतार्थ सुरीम,के ढुंढ उत्सव पर 51गौरेया हाउस व परींडा वितरण कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया।डॉ.सुरेश कुमार ने बताया कि पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत हमारे लिए प्रेरणादायी है वे हमेशा पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए तत्पर रहते हैं।कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी कुमावत ने बढते हुए प्रदुषण को रोकने के लिए पेड़ पौधो पर प्रकाश डाला, वनस्पति ही जीवन है, तथा यूज वेस्ट, एनवायरनमेंट बेस्ट प्रोजेक्ट”की जानकारी दी, इस अवसर पर शांति देवी-खीमाराम मेघवाल,धनराज दादालियन,प्रकाश कुमार,वीराराम,रतन देवी,गणेश राम राठौड,एडवोकेट ममता कुमारी,योग प्रशिक्षक पुजा कुमारी, प्रियका,जितेंद कुमार,लक्ष्यराज,लियाना,निहारिका,तन्मय,सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!