Welcome to News 24 Marwar
Click to listen highlighted text!
Welcome to News 24 Marwar
खुडाला फालना, 29 जून 2026।भारतीय जनता पार्टी, मंडल खुडाला फालना के अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने उपखंड अधिकारी, बाली को ज्ञापन सौंपकर खुडाला फालना नगर पालिका क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कथित फर्जी पट्टा, फर्जी हस्ताक्षर एवं अवैध कब्जे के गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इंदिरा कॉलोनी स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जिसमें एक कांग्रेस समर्थित पार्षद एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ पूर्णतया से होने की आशंका होने पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर पालिका को गुमराह करते हुए पट्टा प्राप्त करने का प्रयास किया गया है। साथ ही, इस पूरे मामले में कुछ राजनीतिक संरक्षण मिलने की भी आशंका व्यक्त की गई है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले, फर्जी हस्ताक्षर करने वाले तथा इसमें शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर उसे नगर पालिका की संपत्ति के रूप में सुरक्षित किया जाए तथा वहां नगर पालिका का बोर्ड लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आमजन में असंतोष है। यदि प्रशासन इस मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता है तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन एवं आमरण अनशन करने के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई कर जनता का विश्वास कायम रखा जाए।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!