अखिल राजस्थान अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्या भवन टी. टी. महाविद्यालय, उदयपुर ने मारी बाजी*
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

हिम्मत देवड़ा चाणोद फालना पाली
अखिल राजस्थान अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्या भवन टी. टी. महाविद्यालय, उदयपुर ने मारी बाजी*
एसपीयू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में साहित्यिक परिषद के तत्वावधान में एवं स्व. मूलचंदजी गेनमलजी शाह(जवाली) की स्मृति में “विकास के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़ मानवता के लिए घातक है”, विषय पर अखिल राजस्थान अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साह व ऊर्जा के साथ भाग लेकर अपनी क्षमता का परिचय देते हुए विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि संस्था सचिव शांतिलाल बोकड़िया ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं समसामयिक विषयों पर गंभीरता से सोचने का अवसर प्रदान करती हैं। इस प्रकार के मंच युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर संस्था सह सचिव अशोक परमार एवं अमित मेहता, कोषाध्यक्ष विपिन चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अंकित राठौड़, विशेष आमंत्रित सदस्य महेंद्र भंडारी एवं महेंद्र बलदोटा उपस्थित रहे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुरेशचंद अग्रवाल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं युवाओं में तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करती हैं।
प्रतियोगिता प्रभारी डॉ गौतम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विद्याभवन टी. टी. महाविद्यालय, उदयपुर, द्वितीय स्थान एसपीयू महाविद्यालय, फालना एवं तृतीय स्थान शोभासरिया विधि महाविद्यालय, सीकर ने प्राप्त किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संजय कुमार को ₹3100 नकद, द्वितीय स्थान के लोकेंद्र शर्मा को ₹2100 नगद एवं तृतीय स्थान पर रही सिमरन बानो को ₹1500 नकद का पुरस्कार प्रदान किया गया और अगले 5 सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं क्रमशः नलिनी कवंर, सरोज राठौड़, तपस्वीराज सांदू, भूमिका कुमारी एवं किरण जाट को ₹500 नकद की पुरस्कार राशि प्रदान की गई तथा शेष प्रत्येक वक्ता को ₹250 नकद का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता सह प्रभारी डॉ अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 15 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल शिक्षाविद गोपाल पारीक, अब्दुल करीम एवं कविता गहलोत द्वारा भाषा-शैली, विषयवस्तु, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता के समापन पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित परमार ने अतुलनीय सहयोग के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सह-प्रभारी डॉ चेनाराम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




