Welcome to News 24 Marwar
Click to listen highlighted text!
Welcome to News 24 Marwar
राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सुमेरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 3.2.2026 को उपशाखा अध्यक्ष बाबूलाल सुथार की अध्यक्षता में एवं संरक्षक श्री भैरुसिंह राठौड़ के सानिध्य में उपशाखा भवन में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष बाबूलाल सुथार ने बताया कि जिन पारिवारिक पेंशनर की जन्मतिथि का निर्धारण बकाया उन प्रकरणों के सम्बन्ध में कार्यवाही जारी है। शीघ्र ही इसका निर्धारण करना दिया जायेगा। कुछ सदस्यों द्वारा बताया गया कि गत वर्ष के सम्बन्ध में उनकी पेंशन से आयकर की कटौती की गई राशि अभी तक रिफंड नहीं हुई है जबकि उनके आयकर बनता ही नहीं है। अध्यक्ष द्वारा इस पर आवश्यक आयकर रिटर्न फाइल करने का सुझाव दिया तथा बताया कि कोष कार्यालय द्वारा आयकर कटौती का विवरण आयकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अतः आयकर रिटर्न जमा करने परत कटौती की गई राशि रिफंड हो जायेगी । अध्यक्ष सुथार ने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने कि अन्तिम तिथि 31.1.2026 तक थी। अतः जिनके बकाया है वो अविलंब जीवित प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में जमा करा दें। उपाध्यक्ष नरसाराम दादालियन बैठक में जानकारी दी कि पेंशन सम्बंधित समस्याओं के समाधान हेतु पेंशन विभाग द्वारा दिनांक 18.2.2026 को कोष कार्यालय पाली में शिविर रखा है अतः इस सम्बन्ध में जिसकी जो समस्या है वह उसके विवरण सहित पेंशन भवन में देंवें जिनका शिविर में निवारण करवाया जा सकें। नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले तीन सदस्यों प्रताप सिंह, साबिर मोहम्मद और जीवाराम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यालय परिसर में चल रहे क्षेत्रीय विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यो की प्रगति धीमी होने से सदस्यों द्वारा असन्तोष व्यक्त किया गया। अध्यक्ष सुथार ने बताया कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरे करवा लिये जायेंगे। बैठक में भैरुसिंह, नरसाराम, माणकलाल, हिसामुद्दीन, भूराराम, प्रताप सिंह, गणेशराम, कपूराराम, जीवाराम,हीरालाल, विष्णु प्रसाद, साबिर मोहम्मद , जेठाराम, पन्ना लाल, रूपचंद, पारसमल, थानाराम, सुखदेव, रामसिंह, पीताराम, पूनमचंद, चैनाराम, भीखसिंह, मूलाराम, मदनलाल, मोहनलाल, तुलसीकान्त, रूपाराम, कीकाराम, भोमाराम, हरी सिंह, शैतानसिह, हिम्मत सिंह, अचलदास, ओबाराम, झूमरलाल, ताराचंद , पुखराज, चम्पालाल, अमृतलाल, भैराराम, गणपतसिंह, प्रभुराम, अमरूद्दीन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!