Uncategorizedराजस्थानलोकल न्यूज़
गायों को दी हरि घास,पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर किया दान पुण्य
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

*साण्डेराव-* स्थानीय नगर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पवित्र पर्व एवं साध्वी जमनाबाई की पुण्यतिथि पर पक्षियों के लिए परिंडे लगा कर चुगगा पानी की व्यवस्था करने के साथ गायों के लिए विभिन्न स्थानो पर हरि घास डालकर जीव दया का संदेश दिया गया। इधर मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत केे साथ किशोर नाहर,विक्रम मेवाड़ा, भुवनेश्वर सिंह राणावत,शंकर देवासी,अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर मेवाड़ा साण्डेराव सहित सदस्यों के साथ निबेशवर महादेव एवं अति प्राचीन गंगा वेरी महादेव के अरावली पर्वत श्रृंखलाओं में पक्षियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर 51 परिंडे लगा कर चुगगे-पानी की व्यवस्था की गई साथ ही वानरों के लिए दाल-बाटी व चूरमा बिस्कुट,मूंगफली,टमाटर-काकडी देकर दान पुण्य किया।



