Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

जयपुर में आयोजित ZRUCC बैठक में सुमेरपुर-जवाई बांध स्टेशन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठे

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रेलवे अधिकारियों ने कई मांगों पर दी सकारात्मक प्रतिक्रिया, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग भी जोरशोर से रखी गई

उत्तर पश्चिम रेलवे की ज़ोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की जयपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में समिति सदस्य श्री महेश जोशी ने सुमेरपुर-जवाई बांध (SJWB) रेलवे स्टेशन से जुड़े यात्री सुविधाओं, स्टेशन उन्नयन एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया। बैठक में रेलवे अधिकारियों द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक जवाब एवं तकनीकी स्थिति से भी अवगत कराया गया।

श्री महेश जोशी ने कहा कि सुमेरपुर-जवाई बांध स्टेशन सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म संख्या 1 से प्लेटफार्म संख्या 2 तक सुरक्षित एवं सहज आवागमन हेतु अंडर ब्रिज (भूमिगत मार्ग) निर्माण की मांग रखी।

इस पर रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्टेशन पर वर्तमान में 3 मीटर चौड़ा एक फुट ओवर ब्रिज (FOB) उपलब्ध है तथा 12 मीटर चौड़ा नया FOB निर्माणाधीन है। साथ ही अंडर पास निर्माण की फिजिबिलिटी (व्यवहार्यता) की जांच भी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इससे विशेष रूप से बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बैठक में श्री जोशी ने वर्तमान FOB के दूसरे हिस्से में सीढ़ियों सहित DFC लाइन के FOB को मुख्य FOB से शीघ्र जोड़ने की मांग भी रखी, ताकि यात्रियों को बलवना, बिसलपुर एवं बीजापुर की ओर बाहर निकलने (Exit) के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध हो सके।

इस मांग पर रेलवे प्रशासन ने बताया कि DFC के FOB को मुख्य FOB से जोड़ने की तकनीकी जांच वर्तमान में की जा रही है और इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त श्री महेश जोशी ने सुमेरपुर-जवाई बांध स्टेशन को वर्तमान NSG-5 श्रेणी से उन्नत कर NSG-4 श्रेणी में अपग्रेड करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि स्टेशन की वार्षिक आय रेलवे मानकों के अनुसार ₹10 करोड़ से अधिक हो चुकी है, इसलिए स्टेशन का शीघ्र श्रेणी उन्नयन आवश्यक है।

इस पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर स्टेशनों का श्रेणीकरण स्टेशन फुटफॉल एवं यात्री आय के आधार पर किया जाता है तथा नियमानुसार इस विषय पर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

बैठक के दौरान श्री महेश जोशी ने सुमेरपुर-जवाई बांध स्टेशन पर लंबे समय से लंबित प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 गांवों तथा सुमेरपुर, तख्तगढ़ एवं शिवगंज नगरपालिका क्षेत्रों के दो लाख से अधिक नागरिकों की जीवनरेखा है। पिछले कई वर्षों से आमजन एवं सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा यहां प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग लगातार की जा रही है।

उन्होंने रेलवे अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अन्य बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय, धन और असुविधा का सामना करना पड़ता है। यदि प्रमुख ट्रेनों का ठहराव जवाई बांध स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाता है, तो स्थानीय व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं प्रवासी नागरिकों के आवागमन को बड़ा लाभ मिलेगा।

बैठक में जिन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई, उनमें :

12215-16 गरीब रथ एक्सप्रेस

16209-10 अजमेर-मैसूर एक्सप्रेस

19107-08 जन्मभूमि एक्सप्रेस

22497-98 तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस

20451-52 चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस

22965-66 भगत की कोठी-बांद्रा एक्सप्रेस शामिल हैं।

श्री महेश जोशी ने रेल मंत्रालय एवं उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन से आग्रह किया कि क्षेत्र की जनभावनाओं एवं यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि रेलवे प्रशासन आमजन की वर्षों पुरानी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे सुविधाओं का विस्तार केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, आर्थिक गतिविधियों एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण आधार ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!