Uncategorized

जोधपुर-सिरोही हाईवे पर बड़ा हादसा टला: ओवरलोड निजी बस का टायर फटा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सांडेराव । जोधपुर-शिवगंज सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर आज एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा। सवारियों से क्षमता से अधिक भरी एक निजी बस का पिछला टायर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर लहराने लगी, जिससे बस में सवार 70 से अधिक यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।

मुनाफे के चक्कर में यात्रियों की जान दांव पर

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस ऑपरेटर ने मुनाफे के लालच में बस की निर्धारित क्षमता से करीब दोगुने यात्री भरे हुए थे। बस के अंदर पैर रखने की जगह नहीं थी और कई यात्री छत पर भी सवार थे। भीषण गर्मी और बस के अत्यधिक भार के कारण टायरों पर दबाव बढ़ा, जिससे यह हादसा हुआ। यात्रियों का आरोप है कि उन्होंने चालक और कंडक्टर से ओवरलोडिंग को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया।

बस मालिक की घोर लापरवाही

हादसे के बाद यात्रियों ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यात्रियों का कहना है कि बस के टायर पहले से ही काफी घिसे हुए थे। बस मालिक द्वारा समय पर रखरखाव (Maintenance) न करना और कंडोम हो चुके टायरों का उपयोग करना इस घटना का मुख्य कारण बना। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे, जिन्हें यात्रियों ने पकड़ लिया।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

हाईवे पर लगातार बढ़ती ओवरलोडिंग और अनियंत्रित गति के बावजूद परिवहन विभाग (RTO) और पुलिस की सुस्ती पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोधपुर-शिवगंज सिरोही रूट पर निजी बसों की मनमानी चरम पर है। बिना फिटनेस चेक किए बसें धड़ल्ले से हाईवे पर दौड़ रही हैं।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और बस मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यात्रियों ने मांग की है कि ऐसे बस संचालकों के परमिट तुरंत निरस्त किए जाएं जो सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!