Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

डाॅक्टरेट की मानद उपाधि के बाद सुमेरपुर पहुंचने पर पंकज राज मेवाड़ा का नगर के प्रबुद्धजनाें ने किया बहुमान

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हाल ही में यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त कर सुमेरपुर लौटे समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा का शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। राजगुरु सर्कल (मंगल कलश चौराहा) पर आयोजित समारोह में आमजन, पत्रकारों व सेवाभावी संगठनों का उत्साह देखने लायक रहा। जहां शुरुआत में 40-50 लोगों के आने का अनुमान था, वहीं करीब 125 से 150 लोगों का जनसमूह मौजूद रहा। लोग करीब 15-20 मिनट तक उनके स्वागत के लिए प्रतीक्षा करते नजर आए।

कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं, युवाओं और विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। यह स्वागत समारोह भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, गणेश विश्वकर्मा, रेडक्रॉस साेसायटी संरक्षक सुरेशचंद्र सिंघल, सचिव भूपेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल व बलवंत सिंह देवड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट से गोविंद राठौड़ (पूर्व पार्षद), झूमरलाल गर्ग, नैनमल सोनी, हरिराम सोनी, चंपालाल सोनी और सचिव डॉ. कमलेश कुमार ने सहभागिता निभाई। सनातन सेवा समिति सुमेरपुर-शिवगंज की अध्यक्ष उषा अग्रवाल व उनकी टीम, महाराज ललित भारती, दिनेश बाफना (चेन्नई), धीरज सांखला, नगरपालिका उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, प्रमोद दवे, हरीश परिहार, कैलाश भाई, लक्षमण सिंह, ज्यतीलाल जैन, राधेश्याम अग्रवाल, जयंतीलाल माली, सुभाष मेवाड़ा, सूरज विश्वकर्मा, प्रमिला परिहार, सयम खान, पुष्पा देवी मेवाड़ा, बाल कलाकार श्री राजपुरोहित, प्रियंका मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं कबीर गोशाला, भारत विकास परिषद और लॉयंस क्लब सुमेरपुर-जवाई के सदस्यों का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर पंकज राज मेवाड़ा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सभी सेवा साथियों का है। उन्होंने समाज से मिले स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!