Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

सांडेराव में विशेष ग्राम सभा संपन्न: पीएम आवास योजना के 251 आवेदनों की हुई समीक्षा

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सांडेराव। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार सुमेरपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सांडेराव में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के ‘आवास+2024’ सर्वे के तहत विशेष ग्राम सभा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में योजना के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट परमानेंट वेटिंग लिस्ट (PWL) की समीक्षा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

251 आवेदनों पर हुआ विचार-विमर्श

सांडेराव के ग्राम सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) जगदीश सुथार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के तहत ग्राम पंचायत को कुल 251 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 191 पुराने फॉर्म और ऑनलाइन साइट के माध्यम से सीधे प्राप्त हुए 60 नए फॉर्म शामिल रहे। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सामने इन सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच की गई।सचिव जगदीश सुथार ने बताया कि नियमानुसार केवल उन्हीं परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पूर्ण रूप से आवासहीन हैं या अधिकतम दो कच्चे कमरों के मकान में रह रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 10 कड़े मापदंडों के दायरे में आने वाले समृद्ध या अपात्र परिवारों के नाम इस सूची से बाहर रखने का निर्णय लिया गया।

पारदर्शिता के साथ हुआ कार्य-

प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए ‘आवास सॉफ्ट’ पोर्टल से डाउनलोड की गई ड्राफ्ट वरीयता सूची को पहले ही पंचायत भवन के सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर ग्रामीणों के अवलोकन हेतु चस्पा किया गया था। इसके साथ ही क्षेत्र के माननीय सांसदों, विधायकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी यह सूची पहले ही प्रेषित की जा चुकी थी।

ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

सुमेरपुर पंचायत समिति के सांडेराव ग्राम पंचायत द्वारा नामित अधिकारियों की निगरानी में आयोजित इस विशेष बैठक में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत प्रशासन और ग्राम सचिव जगदीश सुथार ने बैठक के सफल आयोजन और शांतिपूर्ण तरीके से सभी प्रस्तावों के पास होने पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!